
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में ओल्ड पेंशन बहाल होने पर खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश के कर्मचारियों को बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि आने वाले समय मे प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटी व वादों को पूरा करेगी।
प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार की पहली केबिनेट में लिया गए निर्णयों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपनी इच्छा शक्ति को उजागर कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे वह हर हाल में पूरा करती हैं।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उनके मंत्रिमंडल की सराहना करते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में ओल्ड पेंशन बहाली का जो वादा कर्मचारियों से किया था,उसे आज पूरा कर दिया गया है उसके लिए सुक्खू सरकार बधाई की पात्र हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को कांगड़ा जिला के इंदौरा पंहुचेगी जहां से वह पठानकोट को रवाना होगी।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने आज यहां बताया कि पहले तय कार्यक्रम के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट को रवाना होनी थी जिसे अब 18 जनवरी किया गया हैं।
अब यह यात्रा 18 जनवरी को इंदौरा से पठानकोट होते हुए जम्मू कश्मीर में प्रवेश करेगी। उन्होंने बताया है कि इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित तमाम नेता पार्टी के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, अग्रणी सगठनों व विभागों के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में इस यात्रा में शामिल होने का आह्वान भी किया हैं।
