सलूणी में बारिश और बर्फबारी से 1.25 करोड़ का हुआ नुकसान

--Advertisement--

Image

चुराह- धर्म नेगी

विकास खंड सलूणी में भारी बारिश और बर्फबारी से लोक निर्माण विभाग को सवा करोड़ का नुकसान हुआ। खराब मौसम की वजह से सड़कों पर भूस्खलन हुआ। इससे सड़कें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। कई स्थानों पर तारकोल उखड़ गई। यातायात के लिए बीस से अधिक सड़कें अवरुद्ध हैं। इन्हें लोनिवि ने यातायात की आवाजाही के लिए मशीनरी लगा दी है। लेकिन मरम्मत में खराब मौसम खलल डाल रहा है।

पिछले चार दिनों से चंबा जिले में बारिश और बर्फबारी का कहर जारी है। विकास खंड सलूणी के ऊपरी क्षेत्र बर्फ से ढक चुके हैं। जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश ने काफी कहर ढहाया है। लोग ठंड से घरों में दुबके हैं। खराब मौसम ने यातायात बहाल रखने के लिए लोनिवि की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश में बंद सड़कों को खोलने के लिए बेशक विभागीय कर्मचारी डटे हैं। लेकिन बार-बार मार्ग अवरुद्ध होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोनिवि के अधिशासी अभियंता दीपक महाजन ने बताया कि सलूणी मंडल में विभाग को सवा दो करोड़ का नुकसान हुआ है। बंद सड़कों को खोलने का काम जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...