सर्विकल कैंसर पर ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक,रोटरी क्लब धर्मशाला ने वैक्सीनेसन का चलाया अभियान

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, डॉ सतीश सूद

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने युवतियों व महिलाओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषज्ञों को पहुंचाकर सर्विकल कैंसर व इससे बचाव को टीकाकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध करवाई जा रही है।

इसी कड़ी में क्लब की ओर से जिला मुख्यालय धर्मशाला से दूर स्थित ग्रामीण क्षेत्र करेरी में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. हरमीत कौर ने 35 से अधिक महिलाओं व युवतियों को सर्विकल कैंसर के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सर्विकल कैंसर बच्चेदानी में होने वाले भयानक कैंसर है, जोकि जानलेवा है।

इस दौरान क्लब की ओर से महिलाओं को टॉनिक भी प्रदान की गई। रोटरी धर्मशाला की ओर से आगामी समय में कैंसर से बचाने के लिए युवतियों का वैक्सीनेसन भी करवाया जाएगा।

इस मौके पर रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के रोटेरियन डा. विजय शर्मा, डा. वाईके डोगरा, डा. अश्वनी कौल, यशपाल सब्रवाल, संग्राम गुलेरिया, फस्र्ट लेडी ऑफ क्लब अनुराधा नेहरिया व अभिनंदन नैहरिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...