सर्पदंश से घर की इकलौती बेटी की मौत, परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़

--Advertisement--

सर्पदंश से घर की इकलौती बेटी की मौत, परिवार पर टूटा दुखाें का पहाड़, पढ़ाई में अव्वल रहती थी युवती, उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर।

बिलासपुर – सुभाष चंदेल 

उप तहसील भराड़ी की डंगार पंचायत के रोपड़ी गांव में सांप के काटने से 14 साल की लड़की की मौत हो गई। रोपड़ी गांव की पलक शनिवार रात को 11:00 बजे तक माता-पिता के साथ बैठकर स्कूल का काम करती रही।

इसके बाद वह सोने के लिए अपनी दादी के पास चली गई। दादी और पलक साथ सोए हुए थे। रात करीब 2:00 बजे पलक का गला बंद होने लगा। उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी।

उसने साथ सो रही दादी को बताया। फिर दादी ने घर के अन्य सदस्यों को आवाज लगाई। जिससे घर के अन्य सदस्य भी उठ गए। जब उन्होंने पलक को देखा तो पलक की टांग में सांप के काटने का निशान पाया गया।

जिसे देखकर परिजन उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने पलक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी सूचना भराड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए और रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

वता दे कि पलक के पिता सोनी राम खेतीबाड़ी करते हैं। उनकी एक और छोटी बेटी है। एकाएक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। पलक पढ़ाई में अव्वल रहती थी। उसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता देने का आह्वान किया है। वहीं रविवार को पलक का दाह संस्कार किया गया।

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह के बोल 

डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामला कि पुष्टि करते हुए बताया कि कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...