सर्दियों में अवैध शिकार पर नजर रखेंगे रेंज अफसर

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

वन विभाग ने जिले में अपने 17 सर्किल के रेंज अफसरों को सर्दियों में अवैध शिकार और कटान को लेकर सतर्क कर दिया है। मुख्य वन अरण्यपाल ने सभी रेंज अफसरों के साथ बैठक की है।

इसमें उन्होंने सभी रेंज अफसरों को आदेश दिए हैं कि वे अपनी रेंज में जंगलों में होने वाले अवैध शिकार और कटान पर निगरानी रखेंगे। इसके लिए रेंज स्तर पर टीमों का गठन कर रात्रि गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

निर्देश दिए गए हैं कि हथियार लेकर जंगल की तरफ जाने वालों से पूछताछ की जाए। वन रक्षकों को अपनी बीट में नियमित रूप से गश्त के साथ तैनात रहने के आदेश दिए हैं।

हिदायत दी है कि यदि कोई वन रक्षक ड्यूटी में कोताही बरतता पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

सर्दियों के दौरान अकसर ऊपरी पहाड़ों पर बर्फबारी अधिक होती है। ऐसे में खाने की तलाश में जंगली जानवर निचले क्षेत्रों का रुख करते हैं। इसी बात का फायदा उठाकर शिकारी अवैध शिकार करते हैं। इस बार वन विभाग ने अवैध शिकारियों पर शिकंजा कसने की योजना बना ली है।

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन के बोल 

मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि 17 रेंज के वन परिक्षेत्र अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे सर्दियों में अपनी बीटों में अवैध कटान और शिकार को लेकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। रात को भी टीमों की गश्त बढ़ाएं। इसकी नियमित रिपोर्ट अपने डीएफओ को दें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...