सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो की मौत, चार कामगार घायल

--Advertisement--

Image

नालागढ़, सुभाष चंदेल

नालागढ़ के ढाणा स्थित एक सरिया उद्योग में गर्म लोहा गिरने से दो कामगारों की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस हो गए हैं। यह हादसा वीरवार रात साढ़े 11 बजे हुआ। पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। नालागढ़ के तहसीलदार ने मौके पर जाकर घायलों को पांच-पांच हजार, जबकि मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

पुलिस के अनुसार ढाणा स्थित सरिया बनाने वाले उद्योग में कामगार लोहा पिघलाने के लिए फरनेस में स्क्रैप डाल रहे थे। अचानक पिघलते हुए स्क्रैप में एक मिट्टी वाला पाइप डलने से वह तेज हीट में फटा और पिघला हुआ लोहा काम कर रहे कामगारों पर गिर गया। इससे नालागढ़ के बसौट गांव के रहने वाले मुख्तयार सिंह (40), बिहार के शिवान जिले की बरहरिया तहसील के कोरीगांव के रंजन (38), चंद्रेश्वर, शंभू, ओमप्रकाश और बिंदलेश बुरी तरह झुलस गए।

सभी घायलों को नालागढ़ के निजी अस्पताल लाया गया। यहां से मुख्तयार सिंह, रंजन और चंद्रेश्वर की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पीजीआई पहुंचने पर नालागढ़ निवासी मुख्तयार सिंह और बिहार निवासी रंजन की मौत हो गई। इनमें तीन नालागढ़ के अस्पताल और एक पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिमको कंपनी संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...