
शाहपुर- नितिश पठानियां
आज स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने बिधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझते हुए बर्तमान शाहपुर की बिधायक एव सामाजिक एव न्याय अधिकारिता मंत्री पर शाहपुर हल्के की जनता का अनदेखी का बड़ा आरोप लगाया ।
पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के में विकास के नाम पर आज भी शाहपुर की जनता को ठगा जा रहा है। चंगर क्षेत्र में आज भी जनता पानी को तरस रही है। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने 6 करोड़ की सूखा हार पानी की स्कीम की घोषणा की थी। अगर समय रहते इसका काम पूरा हो जाता तो आज चंगर क्षेत्र बासियों को अपनी की क़िल्लत नही होती। ऐसे ओर भी तीन चार पानी की स्कीमों की स्वीकृति , सड़कों के लिए पैसा ,लंज कॉलेज के लिए करोड़ो रूपये की स्वीकृति, शाहपुर के एसडीएम् कार्यलय के भवन की स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने की थी भाजपा सरकार की विधायिका एव मंत्री से साढ़े चार सालों में इनके कार्य पूरा नही हो पाए है।
पठानिया ने कहा कि आज शाहपुर की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी बंचित है और प्रदेश सरकार अखबारों के माध्यम से जनता को सुख सुविधा देने के बड़े बडे वायदे कर रही है। लेकिन धरातल पर जनता परेशान दिख रही है। आज कलरू का पुल, मोबा का पुल की सरकार ने कोई सुध नही ली। मेटी, घेरा, करेरी सड़क की दशा बहुत ही खराब हो चुकी है। आज धार कंडी, की सड़कों की दशा इतनी दयनीय हो चुकी है कि आम जनमानस को चलने में बहुत परेशानी हो रही है।
आज सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है। जनता के लिए बरनेट, घेरा सड़क का काम जिलाधीश महोदय के निर्देश से बिभाग द्वारा लगाया था लेकिन स्थानीय विधायिका एव मंत्री के दखल अंदाजी से बो भी बन्द करवा दिया गया। भाजपा सरकार द्वारा शाहपुर के अंदर बदले की भाबना से काम किया जा रहा है। कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओ, ओर प्रधानो, उप प्रधानों एव अन्य पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ओर विकास कार्यो के धन को रोका जा रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के विकास कार्यो की पटिकाओ को तोड़ा गया और जहाँ उद्धघाटन शिलान्यास किये थे बहा से हटाया गया है। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही संबधित विभागो की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से पूर्व कांग्रेस सरकार की तुलना में बर्तमान सरकार ने शाहपुर की जनता को कितना पैसा दिया है।
पठानिया ने कहा शाहपुर की विधायिका एव मंत्री चार सालों के शाहपुर हल्के में पूर्व की कांग्रेस सरकार के स्वीकृत विकास कार्यो को छोड़ कर भाजपा के चार सालों में नए किये विकास कार्यो का शाहपुर की जनता को स्वेत पत्र जारी करे। जिससे शाहपुर की जनता खुद देखे की भाजपा सरकार के कार्यकाल में शाहपुर में कितना विकास हुआ है।
इस मौके पर हारचक्किया प्रधान तिलक राज,ठेहड़ पंचायत प्रधान मंजीत सिंह,परगोड़ प्रधान हेमराज उपस्थित थे।
