सरकार व विभाग की ओर से अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाओं का अभी तक नहीं हुआ कोई एजेंडा जारी

--Advertisement--

Image

दुराना- राजेश कुमार

पूर्व पंचायत समिति सदस्य एवं वर्तमान उपप्रधान पंचायत डोल भटहेड़ साधू राम राणा ने प्रेस वार्ता में कहा कि अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाओं का कार्यक्रम दो अप्रैल से शुरू होने जा रहा है लेकिन सरकार की ओर से आगामी होने वाली ग्राम सभाओं के संचालन को लेकर हिमाचल सरकार एवं पंचायती राज विभाग की ओर से अभी तक कोई एजेंडा गाइडलाइन सहित जारी नहीं हुआ है जबकि लोग भारी उत्सुकता के साथ अप्रैल में होने वाली ग्राम सभाओं का इंतजार कर रहे हैं।

ग्राम सभाओं के संचालन को लेकर लोगों को लगभग पंद्रह दिन पहले ग्राम सभा के एजेंडे को लेकर जागरूक किया जाता है ताकि इस अवधि के बीच लोग ग्राम सभा के एजेंडे को समझ सकें और निर्धारित एजेंडे के आधार पर अपनी आवाज़ ग्राम सभा में उठा सकें।

ग्राम सभाओं को लेकर सरकार का गंभीर न होने से ग्राम सभाओं के माध्यम से जनता को मिलने वाली योजनाओं जैसे आईआरडीपी परिवारों का चयन , विकास कार्यों के शैल्फ तैयार करना आदि कार्यों को सुचारू रूप से अमलीजामा पहनाया नहीं जा सकता है।

अतः सरकार एवं पंचायती राज विभाग से मांग की जाती है अभिलंब आगामी ग्राम सभाओं की तिथियां एवं एजेंडा पंद्रह दिनों के अंतराल सहित जारी किए जाएं ताकि ग्राम सभाओं की गरीमा निर्धारित नियमानुसार बनी रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...