सरकार नींद में अपनी सुविधा अनुसार फैसले ले रही-कुलदीप सिंह राठौर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर
कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कोरोना कर्फ्यू के बाद आज से प्रदेश में  पूर्ण बंदी,जिसके तहत सार्बजनिक बसों की आवाजाही पर पूर्ण रोक कर दी गई है पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सरकार नींद में अपनी सुविधा अनुसार फैसले ले रही है।
सरकार को लोगों की कोई चिंता नही है।सरकार के पास कोई स्पष्ट नीति न होने की बजह से आज प्रदेश में लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।इसका सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ रहा है जो दैनिक आधार पर दिहाड़ी या अन्य छोटा मोटा कामकाज कर अपनी रोजीरोटी कमाते है,व अपने परिवार का लालन पालन करते है।सरकार की ऐसे लोगों पर कोई भी दया दृष्टि नही हो रही है।
राठौर ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह असंवेदनशील हो गई है।प्रदेश में बढ़ते कोरोना के मामलों से लोगों में भय फैलता जा रहा है।प्रदेश सामुदायिक संक्रमण की ओर बढ़ गया है।प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में इसके बढ़ते मामलों से लोगों में भय फैलना शुरू हो गया है।कोरोना संक्रमित लोगों को अस्पतालों में बेड तक नही मिल रहे है।ऑक्सीजन,रेगुलेटर,वेन्टीलेटर के अभाव में अस्पतालों में लोग परेशान है।
राठौर ने कहा है कि सरकार ने किसी भी वर्ग को अबतक कोई भी राहत नही दी है।सरकारी स्तर पर कोई भी ऐसा राहत शिविर स्थापित नही किया है जिससे गरीब व जरूरत मद लोगों को कोई सहायता मिल सकें।
राठौर ने कहा है कि कांग्रेस ने सभी जिलों व ब्लॉकों में गांधी हेल्पलाइन, सहायता केंद्र स्थापित कर दिए है जो लोगों की किसी भी प्रकार की सेवा के प्रति समर्पित है।कांग्रेस के सभी नेता,कार्यकर्ता एकजुट होकर इस विपदा के समय लोगों की सहायता कर रहें है।
राठौर ने भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि न तो उनकी सरकार ने कोई अपना राहत केंद्र स्थापित किया है और न ही उनकी पार्टी भाजपा ने लोगों की सहत्यार्थ कोई हाथ बढ़ाया है।उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने इस विपदा के समय अपने सभी राजनैतिक कार्यक्रम स्थागित कर जनसेवा का संकल्प लिया है जिसे वह तन,मन,धन से पूरा कर रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...