
कोटला, स्वयम
जिला कांगड़ा में लॉकडाउन व कोरोना कर्फ्यू के बीच सरकार की गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए सोमवार को पुलिस चौकी प्रभारी कोटला संजय शर्मा ने पुलिस बल के साथ खुद मोर्चा संभाला।
संजय शर्मा ने दुकानों में जाकर दुकानदारों को भी हिदायत दी कि दुकानों के बाहर गोले बनाकर ग्राहकों को उनमें सामाजिक दूरी का पालन करवाते हुए खड़ा करवाएं। तथा खुद मास्क लगाकर रखें और ग्राहकों को भी मास्क लगाने को कहें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार 8 से 11 बजे तक ही दुकानों को खोलने का समय है तो दुकानदार 11 बजे तक दुकानों को बंद कर दें। उन्होंने बिना कारण घूमने वालों को हिदायत देते हुए कहा कि अकारण कोई भी घर न निकले अन्यथा उसका चालान किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी कोटला के पास नाका लगा कर हर आने – जाने वाली गाड़ियों के चालकों से भी पुलिस कर्मी पूछताछ कर हर किसी पर नजर बनाए हुए हैं । कोटला पुलिस चौकी प्रभारी संजय शर्मा ने लोगों से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने को कहा।
