सरकारी नौकरी : CISF में ASI व हेड कॉन्स्टेबल के 500 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) भर्ती 2022 (ASI and Head Constable) की नोटिफिकेशन जारी की है। सीआईएसएफ भर्ती 2022 अभियान के माध्यम से इन पदों 500 से ज्यादा खाली पद भरे जाएंगे।

रिक्त पदों का विवरण

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के 122 पद हैं जिनमें अनारक्षित – 57 पद, एससी – 16 पद, एसटी – 8 पद, ओबीसी – 31 पद और ईडब्ल्यूएस – 10 पद हैं। वहीं, हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 418 पद हैं जिनमें अनारक्षित – 182 पद, एससी – 61 पद, एसटी – 29 पद, ओबीसी – 122 पद, ईडब्ल्यूएस – 34 पद है। कुल खाली पदों की संख्या – 540 है।

आवेदन के लिए ये रहेगी योग्यता 

उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (10+2) परीक्षा पास होना चाहिए। हेड कांस्टेबल के पद के लिए कंप्यूटर पर न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट की गति से अंग्रेजी टाइपिंग या कंप्यूटर पर 30 शब्द प्रति मिनट की न्यूनतम गति के साथ हिंदी टाइपिंग जरूरी है।

वहीं योग्य उम्मीदवार की आयु 25 अक्टूबर 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी मानदंड के अनुसार छूट दी जाएगी। पात्रता की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को पे लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये तक वेतन मिलेगा, वहीं हेड कॉन्स्टेबल (Head Constable) पद पर पे लेवल-4 के तहत 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा लागू भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

परीक्षा शुल्क जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये परीक्षा शुल्क जमा करना होगा जबकि आरक्षित वर्ग एससी, एसटी, ईएसएम के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है।

CISF ASI और Head Constable भर्ती 2022 के ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर से शुरू होंगे। जो उम्मीदवार योग्यता और पात्रता पूरी करते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 अक्टूबर 2022 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सीआईएसएफ भर्ती वेबसाइट cisfrectt.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...