
शिमला – नितिश पठानियां
हिमाचल प्रदेश के कई स्कूलों व कालेजों को नया स्टाफ मिलेगा। शिमला स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों में 250 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की है।
इसमें मंडी जिला के शिक्षण संस्थानों में 100 से अधिक पद भरे जाएंगे। इसी तरह से बिलासपुर और चंबा में खोले गए दो कालेजों में 16-16 पद भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति प्रदान की।
मंत्रिमंडल बेठक में कांगड़ा जिला के नुरपुर में इंडोर स्टेडियम, मंडी जिला के जंजैहली स्टेडियम तथा शिमला जिला के खेल छात्रावास दत्तनगर/इंडोर स्टेडियम रामपुर में नव निर्मित खेल अधोसंरचना के संचालन के लिए 12 पदों पर कर्मियों की सेवाएं लेने को भी स्वीकृति प्रदान की।
