मंडी/सरकाघाट – अजय सूर्या
नगर परिषद क्षेत्र सरकाघाट में राष्ट्रीय राजमार्ग 70 के निर्माण कार्य को निर्धारित समय में पूरा किया जाए। एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने डीएसपी ,अधिशाषी अभियन्ता (विद्युत) कार्यालय के कनिष्ठ अभियंता, परियोजना कार्यान्वयन इकाई के साईट इंजीनियर व भू अधिग्रहण इकाई के तहसीलदार के साथ आज एसडीएम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह आदेश दिए ।

एसडीएम ने विद्युत खम्भों के परिवर्तन के संबंध में विद्युत विभाग को शीघ्र खम्भे स्थानांतरित करने के निर्देश दिये ।उन्होंने राजमार्ग निर्माण स्थल पर गाडियाँ पार्क न हों इस व्यवस्था को पुलिस को सुनिश्चित बनाने के लिए कहा ताकि उक्त कार्य सुचारू रूप से चल सके। डीएसपी कुलदीप धीमान ने आश्वस्त किया कि पुलिस निर्माण कार्य में पूर्ण सहयोग देगी।
कोई भी रोड नहीं किया है बंद
एसडीम ने कहा जिलाधीश मंडी द्वारा 18 जून से लेकर 2 जुलाई तक रोड बंद करने की अधिसूचना को वापस लिया जा चुका है कोई भी सड़क बंद नहीं की गई है लोग अफवाहों पर ध्यान ना दें जब भी कोई रोड बंद किया जाना होगा उसकी सूचना पहले मीडिया के माध्यम से दी जाएगी।

