सरकाघाट क्षेत्र की अनदेखी और जन समस्याओं को लेकर भाम्बला में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

--Advertisement--

Image

भाम्बला – नरेश कुमार 

उपमंडल सरकाघाट के कोट वार्ड से पूर्व जिला परिषद सदस्य और अधिवक्ता देश राज ठाकुर की अगुवाई में सरकाघाट क्षेत्र में अनेक जन समस्याओं को लेकर भाम्बला में एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया ! इस धरना प्रदर्शन में क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग ने भाग लिया !

देश राज ठाकुर ने बताया की सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के साथ जिला हमीरपुर और विलासपुर की सीमा की खड्डों में अवैध खनन जोर शोर से चला हुआ है ! जिस कारण क्षेत्र की उपजाऊ भूमि भी बंजर होने की कगार पर है ! अवैध खनन से पानी का जल स्तर भी गिर चूका है ! जिससे पानी की समस्या भी दिन प्रतिदिन बिकराल रूप धारण कर रही है !

सडकों पर बेसहारा गौवंश घूम रहा है ! जिससे हमेशा दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है ! बेसहारा गौवंश के लिए सरकार और प्रशासन गौसदन का निर्माण नही कर रहा है ! जो की चिंता का विषय है ! सरकाघाट क्षेत्र में चिट्टा हेरोइन का नशा भी अपना पाँव पसार चूका है !

चिट्टा नशे के कारण कई युवा अपनी जान से हाथ धो बैठे है ! पुलिस प्रशासन द्धारा इस नशे पर लगाम नही लग पा रही है ! कलखर से नेरचौक तक सडक को डवल-लेन किया जाये ! क्यूंकि कलखर से नेरचौक तक सडक बहुत ही संकरी एवम ढलानदार है !

इस एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन से उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेताया है की सरकाघाट क्षेत्र की इन जन समस्याओं का जल्द ही समाधान किया जाए नही तो भविष्य में जन आन्दोलन करने से भी गुरेज नही किया जायेगा !

इस अवसर पर बरिष्ट अधिवक्ता तेग सिंह ठाकुर, अधिवक्ता देश राज ठाकुर , अधिवक्ता वीरेंद्र मोहन चड्ढा, अधिवक्ता गब्बर सिंह,पौंटा पंचायत उपप्रधान नरेश वालिया, भाम्बला पंचायत प्रधान सुनीता देवी , उप-प्रधान रमेश ठाकुर,पटवार यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कमल किशोर, रामदिता, पूजा देवी, अशोक कुमार, नन्द लाल,और दीवान सिंह ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे !

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...