
सरकाघाट, नरेश कुमार
एक तरफ कोरोना महामारी अपना विकराल रूप धारण किए हुए हैं, जिसके फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश सरकार ने पिछले कई दिनों से हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू और धारा 144 लागू कर रखी है ! कोरोना महामारी ने गांव-गांव में अपने पैर पसार रखे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सर्दी-जुकाम-बुखार को लेकर घरों में बीमार पड़े हैं ! शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में कम पढ़ी-लिखी आबादी होने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के नियमों का पालन करना बहुत मुश्किल होता है !
ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण सरकाघाट उपमंडल की अधिकतर पंचायतों के प्रधान और उप-प्रधान लोगों के सहयोग से कोरोना महामारी को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं ! कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए पंचायत प्रतिनिधि भी सकिय हो गये है ! इसी कड़ी के तहत सरकाघाट उपमंडल बलद्वाड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भांम्बला को भी सैनिटाइज किया गया, इसके बाद भांम्बला पंचायत के 11 वार्ड है , उन सभी वार्डों को भी सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है !
ग्राम पंचायत भांम्बला की प्रधान सुनीता देवी ने बताया की पंचायत के सभी वार्डों को सेनिटाइज करने के लिए सभी वार्ड मेम्बरों को सेनिटाइजर और स्प्रे दे दिए गये है ! कोरोना पीड़ित परिवारों के घरों के आसपास व पंचायत के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर स्प्रे किया जाएगा ! ताकि ग्राम पंचायत भांम्बला को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त किया जा सके !
पंचायत के सभी वार्ड मेम्बरों ने सेनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया है ! पंचायत प्रधान सुनीता देवी ने कहा की वह पंचायत की जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पंचायत को जल्द से जल्द कोरोना मुक्त करने के लिए सदैव तत्पर हैं ! ग्राम पंचायत प्रधान सुनीता देवी व उपप्रधान रमेश कुमार और सभी वार्डों के वार्ड मेंबर इस अभियान में भाग लें रहे हैं !
