सिहुन्ता, 9 अक्तूबर – अनिल संबियाल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोट में सभी बच्चों की भूकंप के संबंध में मॉक ड्रिल करवाई गई। प्रधानाचार्य विनय कुमार ने बताया कि पहले सभी बच्चों को मॉक ड्रिल हेतु मानसिक तौर पर तैयार किया और उसके अलार्म बेल बजते ही सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में अपनी रक्षा करते हुए डेस्कों के नीचे, कुर्सियों के नीचे, और बैग सर पर रख कर बैठ गए।
जैसे ही उनको यह लगा कि भूकंप समाप्त हो गया है। उसके बाद सभी बच्चे खुले मैदान में आ गए। हेड काउंटिंग करवाई, रेस्क्यू टीम और मेडिकल टीम ने अपना कार्य बखूबी किया।
उसके बाद वोकेशनल कोऑर्डिनेटर विकास गुप्ता और सिक्योरिटी ट्रेनर संदीप सिंह ने सभी बच्चों को बचाव के विभिन्न तरीके बताएं भूकंप में कैसे बचाव किया जा सकता है कैसे एक दूसरे की सहायता की जा सकती है।
प्रधानाचार्य महोदय ने बताया कि आने वाले समय भी इस तरह की ही मॉक ड्रिल भूकंप संबधी, आग लगने संबंधी, बाढ़ संबंधी विद्यालय में करवाई जाएगी।

