बिलासपुर – सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एंव विकास संयुक्त समिति के प्रदेशाध्यक्ष व भारतीय जवान किसान पार्टी के राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष वैटरन बालक राम राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि आज- हमारे देश प्रदेश में नशाखोरी का कारोबार चल रहा है।
अब नशा तस्करों का बढ़ता कारोबार और बढ़ता जाल आज गांव गांव तक फैल गया है और शहर से गांव गांव तक नशा तस्कर पहुंच चुके हैं। नशा तस्करों ने ज्यादातर युवाओं को शिकार बनाया है। इसमें अब युवा बच्चे लड़के लड़कियां सब शामिल हो चुके हैं। यह देश प्रदेश में नहीं अब गांव के लोगों के लिए भी गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिसका समाधान निकालना जरूरी है।
राष्ट्रीय मीडिय प्रभारी वैटरन बालक राम शर्मा ने आगे बताया कि लोगों को नशोखारी, भ्रष्टाचार व समाज में दिनों दिन फैलती कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाना चाहिए। शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में समाज में नशाखोरी एक मुख्य सामाजिक समस्या बनती जा रही है। जो सब के लिए चिंतनीय विषय है। इसे गंभीरतापूर्वक लेने की जरूरत है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए सरकारों को कड़े कदम उठाए जाने चाहिए।
नशे के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के लिए हम सबको एक साथ आगे आने की जरूरत है और हम सरकार के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाने की मांग करते हैं। नशे से आज अनएक्सीडैंटल घटनायें बढ़ती जा रही है। समाज के साथ युवाओं पर बहुत प्रभाव पड़ना भी मुख्य कारण हैं। नशा हर बाधा की जड़ है। समाज के लिए इस समस्या की रोकथाम बहुत जरुरी है। सोचे, समझें और अपने सुझाव दें।