
भलाड- शिबू ठाकुर
ज्वाली उपमंडल के तहत पढ़ते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा मे समाजसेवा को जीवन का आधार बनाना चाहिए। यह बात राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा के प्रधानाचार्य मोहिंद्र सिंह पठानिया ने रविवार को एनएसएस शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हमें सादा जीवन और उच्च विचारों का जीवन जीना चाहिए। कैंप के अंतिम दिन एनएसएस स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की साफ-सफाई कर क्यारियां भी बनाईं।
इस मौके पर समापन समारोह के दौरान कैंप में भाग लेने वाले स्वयंसेवियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। छात्राओं ने पहाड़ी गीतों पर नाटी पेश कर खूब वाहवाही लूटी। एनएसएस प्रभारी चैन सिंह शर्मा व प्रवक्ता मीना ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में एनएसएस स्वयंसेवियों ने समाज सेवा के अलावा उज्ज्वल भविष्य के लिए मेहनत करने के टिप्स भी सीखे हैं।
इसके अलावा हर दिन किसी न किसी गेस्ट फैक्लटी को बुलाकर स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन भी किया गया। इसमें सेवानिवृत अध्यापक सुभाष शर्मा शास्त्री ने पर्यावरण सुरक्षा, ध्वनि प्रदूषण, हेल्थ टीम में डॉ आशुतोष, उर्मिला व गुलशन इनके अलावा समय-समय पर स्कूल स्टाफ की ओर से भी महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मनिर्भर बनने के लिए मार्गदर्शन किया गया। अतिथियों के गेस्ट ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रवक्ता रीतू शर्मा, प्रवक्ता पूनम शर्मा, सतपाल गौतम, कपिल देव व अन्य स्टाफ मेंबर्स मौजूद रहे।एनएसएस प्रभारी चैन सिंह शर्मा व प्रवक्ता मीना का विशेष योगदान रहा। साथ ही साथ मुख्य अतिथि को सम्मानित किया गया।
