सब्जी से लदी पिकअप की कार से टक्कर, चालक सहित दो घायल

--Advertisement--

Image

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

नेशनल हाईवे-205 चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से चार किलोमीटर दूर डडवाल स्थान पर एक पिकअप वाहन और टूरिस्ट कार में टक्कर हो गई ।

हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप वाहन, जो कि सब्जी से लोड था, टक्कर के बाद सड़क पर पलट गया। हादसे में पिकअप में सवार दो लोग घायल हुए हैं।

पिकअप परिचालक सीट पर बैठे अतुल (18) पुत्र सूरत राम गांव डाकघर महादेव तहसील सुंदरनगर जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि चालक अजय कुमार निवासी जिला मंडी मामूली रूप से घायल हुआ है।

हादसा रात करीब एक बजे का है। पिकअप सब्जी लेकर सुंदरनगर से दिल्ली की तरफ जा रही थी, जबकि टूरिस्ट कार कीरतपुर से मनाली की तरफ जा रही थी कि डडवाल स्थान पर यह हादसा हो गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...