सबको रुलाकर चला गया फुटबाल का बादशाह, कैंसर से पीडि़त थे तीन बार के विश्वकप विजेता

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

ब्राजील के पूर्व फुटबाल स्टार और तीन बार के विश्व कप चैंपियन पेले का निधन से फुटबाल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मेसी, रोनाल्डो सहित तमाम फुटबालर भावुक हैं और पेले को याद कर रहे हैं।

पेले 82 साल के थे। चिकित्सा रिपोर्ट के अनुसार फुटबॉल के बेताज बादशाह पेले कोलन कैंसर से पीडि़त थे और साओ पाउलो के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

एथलीट ऑफ दि सेंचुरी श्री पेले को 29 नवंबर को साओ पाउलो में अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 के पीडि़त होने के बाद उन्हें कोलन कैंसर के उपचार के लिए श्वसन संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था।

फुटबॉल के इस बेताज बादशाह ने गुरुवार दोपहर को अस्पताल में अंतिम सांस ली। अस्पताल की रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल खेद के साथ पुष्टि करता है कि एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले की आज 29 दिसंबर अपराह्न तीन बजकर 27 मिनट पर शरीर के कई अंगों के काम न करने के कारण निधन हो गया।

वह कोलन कैंसर से पीडि़त थे। रिपोर्ट में बताया गया कि इजरायली अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल की पेल के परिवार के प्रति सहानुभूति है और फुटबॉल के बेताज बादशाह पेल के निधन से उनके प्रशंसक बहुत निराश और दुखी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...