सड़क हादसे में बाल-बाल बचे विधायक रवि ठाकुर, चलती गाड़ी पर अचानक आ गिरा पेड़

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

रविवार को शिमला-देहरादून मार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर बाल बाल बचे हैं।

ये हादसा उस समय पेश आया जब विधायक रवि ठाकुर लाहौल स्पीति के कुछ फॉरेस्ट क्लीयरेंस के मामलों को लेकर देहरादून जा रहे थे।

रविवार दोपहर देहरादून से कुछ दूरी पर वह गाड़ी में एनएच पर सफर कर रहे थे कि अचानक सडक किनारे मौजूद एक पेड़ का विशाल हिस्सा विधायक रवि ठाकुर की गाड़ी के पास आ गिरा।

गनीमत रही की इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं लगी लेकिन गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

चलती गाड़ी पर पेड़ गिरता देख आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

हालांकि इस घटना में विधायक रवि ठाकुर व उनका वाहन चालक पूरी तरह सुरक्षित रहने में कामयाब रहे।

उधर, विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि चंद सैंकड़ों का अगर फासला न होता तो क्षतिग्रस्त पेड़ का हिस्सा पूरी तरह उनके वाहन पर गिरता जिससे एक बड़ा हादसा पेश आ सकता था।

उन्होंने कहा कि वे भगवान का आभार प्रकट करते हैं जिनकी कृपा से वे इस सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे हैं।

विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह ही शिमला से देहरादून के लिए रवाना हुए थे और इसी बीच देहरादून से महज कुछ दूरी पर ही यह घटना घटी है।

बहरहाल उन्होंने अपने समर्थकों को यह संदेश दिया है कि वह पूरी तरह महफूज हैं और इस सड़क दुर्घटना में उन्हें किसी भी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। वह जल्द ही सरकारी कार्य को निपटा कर शिमला लौटेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...