सड़क हादसे में घायल व्‍यक्ति को अस्‍पताल पहुंचाने पर मिलेगी 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि, जानिए पूरी प्रक्रिया

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

सड़क हादसों में लोगों की मौत न हो, इसके लिए अब सरकार घायलों को अस्पताल या ट्रामा सेंटर पहुंचाने वाले व्यक्ति को 5000 रुपये प्रोत्साहन राशि देगी। गुड समैरिटन (नेक आदमी) नामक योजना के तहत यह राशि व प्रमाण पत्र मददगार को मिलेगा।

अक्सर देखा जाता है कि सड़क हादसों में कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस का इंतजार किया जाता है। यह घायल का वह कीमती वक्त होता है, जिसमें अगर उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया जाए तो उसकी जान बच जाती है, लेकिन देरी होने पर वह दम तोड़ देता है।

इसी बात को ध्यान में रखकर गुड समैरिटन योजना को शुरू की गई। इसमें घायलों के मददगार जो उनको अपने वाहन में अस्पताल लेकर जाएगा, उनका मनोबल बढ़ाएगा। वह इस प्रोत्साहन राशि का हकदार होगा। यह योजना 15वें वित्तीय वर्ष यानी 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगी। यही नहीं किसी मरीज की आपात आपरेशन की स्थिति, दिमाग और हड्डी में लगी चोट के घायलों को भी अस्पताल पहुंचाने पर यह राशि मिलेगी।

पुलिस व डाक्टर रखेंगे रिकार्ड, ऐसे मिलेगी राशि

कोई मददगार व्‍यक्ति घायल को अस्पताल लेकर जाएगा तो मौके पर मौजूद चिकित्सक व पुलिस टीम उसका नाम, पता, मोबाइल और किस तरह से उसने मदद की इसका पूरा रिकार्ड रखेंगे। इसके बाद इसकी एक कापी जिलास्तरीय कमेटी को भेजी जाएगी।

जो उक्त मददगार को गुड समैरिटन होने की प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्र देगी। अगर मददगार एक से अधिक होते हैं तो राशि बराबर बांटी जाएगी। यह नहीं अगर ज्यादा घायलों को अलग-अलग व्यक्ति बचाते हैं तो उनको भी अधिकतम 5000 रुपये की राशि मिलेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...