सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन

--Advertisement--

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में सड़क सुरक्षा क्लब तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवा के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। अटल विहारी बाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर में रोड सेफ्टी क्लब एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवा द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के एस अत्री द्वारा हरी झंडी दिखा कर रबाना किया गया। यह रैली महाविद्यालय के प्रागंण से होते हुए तकीपुर से कंडीरोड होते हुए दौलतपुर बाजार तक गई I जिसमे रोड सेफ्टी क्लव के स्वयंसेवियों द्वारा राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरुक किया गया।

साथ ही लोगों के बीच इश्तिहार बांटे गये I उसके पश्चात यह रैली सड़क सुरक्षा नियमों के नारों के साथ महाविद्यालय के प्रागंण में इस रैली को अन्तिम रूप दिया गया और वहां पर प्राचार्य डॉ० के.एस. अत्री द्वारा जिसमे रोड सेफ्टी क्लव के स्वयंसेवियों व अन्य प्रतिभागियों को संबोधित किया I

ये रहे उपस्थित

इस रैली में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया व इस अवसर पर प्रो. अमरीश घई ,डॉ० भगवान दास, प्रो. विजय कुमार, प्रो. सुरेश, डॉ. प्रीति वाला, डॉ. अश्विनी शर्मा, प्रो. अमन वालिया, प्रो. लेखराज, डॉ. सुनील कुमार, सविता, जनक राज, मुनीष कुमार, योगेश्वर, ओंकार सिंह उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...