
ऊना – अमित शर्मा
हिमाचल प्रदेश के ऊना शहर के मिनी सचिवालय के नजदीक बचत भवन के आगे एक पंजाब नंबर कार सड़क किनारे पलटते ही आग का गोला बन गई.
यह हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे सामने जब एक कार झलेड़ा से ऊना की ओर जा रही थी, तभी बचत भवन के सामने कार डिवाइडर से टकराकर पलटते हुए बचत भवन परिसर में स्थित डाकघर के आगे जलती जलती जा पहुंची.
हालाँकि समय रहते कार में सवार ऊना जिला के ही गांव समूर कलां के पांच लोग निकल गए, जिससे वो बाल बाल बच गए. आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुई इस कार में जिला ऊना के ही गांव समूर कलां के चार लोग झलेड़ा में एक शादी समारोह से शिरकत कर ऊना की तरफ आ रहे थे. जब कार बचत भवन के समीप पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई जिससे अचानक ही कार में आग लग गई.
हादसे के समय कार में सवार सभी लोग तुरंत बाहर निकल गए, जिससे वो हादसे का शिकार होने से बच गए. हालांकि, हादसे में कार पूरी तरह से जल गई और साथ लगते डाकघर तक आग की लपटें पहुंच गई.
आगजनी की इस घटना के बारे स्थानीय लोगों ने शीघ्र ही दमकल विभाग को सूचित किया जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
