सड़क किनारे टेम्पो से पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, 135 पेटी अंग्रेजी, 3 पेटी बीयर

--Advertisement--

सड़क किनारे शराब की 135 पेटियां छोड़ टेम्पो चालक फरार, मामला दर्ज

मंडी – अजय सूर्या

जोगिंद्रनगर पुलिस को अवैध शराब की एक बड़ी खेप पकडऩे में सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध शराब की कुल 135 पेटियां और 3 पेटियां बियर बरामद की हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब अढ़ाई बजे जब एएसआई लाल चन््रंद और उनके सहकर्मी मुनीष कुमार गश्त पर थे। उस दौरान गुम्मा बाजार में शराब के ठेके के पास तीन व्यक्तियों से उनकी मुलाकात हुई, जिन्होंने पुलिस की गाड़ी को देखकर रुकने का इशारा किया।

उन्होंने बताया कि अवैध शराब से भरा हुआ एक टेम्पो घटासनी की ओर गया है। एएसआई लाल चंद और उनकी टीम ने टंैपो की तलाश की, लेकिन घटासनी में टैंपो नहीं मिला। इसके बाद गुम्मा से खारसा जाने वाली लिंक रोड पर, चीड़ के जंगल में दो अलग-अलग स्थानों पर गत्ते की पेटियां पाई गईं, जिनमें अवैध शराब की कुल 135 पेटियां और 3 पेटियां बीयर की थीं। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर के बोल

जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि शराब ले जाने के मामले में टैम्पो चालक और मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया और जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...