सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मार मोमोज स्टॉल में जा घुसी बेकाबू कार

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 फरवरी – नितिश पठानियां

राजधानी के समरहिल में कार बेकाबू होते हुए सड़क किनारे खड़ी युवती को टक्कर मारकर मोमोज स्टॉल में जा घुसी। जिसमें युवती को सिर व कोहनी में चोटें आई है। यह हादसा कार के ब्रेक फेल होने से पेश आया है। हादसे के दौरान कार में 4 लोग सवार थे। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है।

सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुंची। युवती को इलाज के लिए IGMC ले जाया गया। डॉक्टर ने बताया कि लड़की को सिर और कोहनी में हल्की चोटें आई है। अचानक हुई टक्कर की वजह से लड़की घबराई हुई है।

मोमोज बेचने का काम कर रहे रवि का कहना है कि गाड़ी टक्कर मारने के बाद उनके स्टॉल में जा घुसी। जिससे उनके टेबल, कुर्सी व खाने का सामान सारा बर्बाद हो गया। उन्होंने कहा कि स्टॉल पर फास्ट फूड खत्म होने की वजह से ज्यादा भीड़ नहीं थी।

यही हादसा अगर 5 मिनट पहले होता तो जानी नुकसान भी हो सकता था। शिमला पुलिस ने दुर्घटना की CCTV फुटेज भी निकाली है। जिसमें ब्रेक फेल हादसे की मुख्य वजह बताई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...