सड़कों की खस्ता हालत से जा चुकी है कई लोगों की जान, कुंभकर्णी नींद सो रही सरकार

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश में सड़कों की खस्ता हालत से आए दिनों दुर्घटनाएं हो रही है। लोग अपनी जान गवां रहें है और सरकार व प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है।

किमटा ने चौपल क्षेत्र में सड़कों की बदहाली के लिए जयराम सरकार के साथ-साथ स्थानीय भाजपा विधायक को दोषी ठहराया है।

उन्होंने कहा कि एक तरफ सेब का सीजन दूसरी ओर सड़कों की खस्ता हालत से आम लोगों के साथ-साथ माल ढुलाई करने वाले वाहन चालक भी परेशान है।

उन्होंने कहा कि इसके चलते लोगों को सेब ढुलाई के लाए गाड़ियां भी पर्याप्त संख्या में नही मिल रही है। किमटा ने चौपाल के नेवटी में जीप दर्दनाक सड़क हादसे पर दुख जताते हुए इसके लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया।

उन्होंने कहा कि चौपाल से उत्तराखंड की सीमा फ़ेड़ीज पुल तक सड़क इतनी संकीर्ण है कि पिछले लंबे समय से इस सड़क में आए दिनों दुर्घटनाएं होती आ रही है। अब तक कई लोग अपनी जान गंवा के है।

उन्होंने कहा कि अगर नेवटी में सड़क चौड़ी होती तो यह दर्दनाक हादसा नहीं होता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस क्षेत्र में जो खतरनाक मोड़ है, उन्हें खोला जाना चाहिए और सड़क की हालत को सुधारा जाना चाहिए।

किमटा ने इस हादसे में मारे गए लोगों की मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है।

उन्होंने भगवान से दिवंगत आत्माओं की शान्ति के लिए प्रार्थना करते हुए सरकार से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...