
सोलन – जीवन वर्मा
जिला सोलन के साथ लगती पंचायत जोणाजी में चोरों ने गाडिय़ों का तेल निकालना शुरू कर दिया है। बीती रात चोरों ने सड़क किनारे खड़ी गाडिय़ों से तेल चोरी किया।
लोगों का कहना है कि रोज़ इस तरह की चोरी यहां पर होती है, जिस पर लगाम लगाने की जरूरत है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पर कड़ा संज्ञान लें और जो गिरोह पेट्रोल चोरी कर रहा है, उसका जल्द से जल्द पर्दाफाश हो।
एएसपी सोलन अशोक वर्मा ने बताया कि इन घटनाओं को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाएगी और पुलिस ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश करेगी।
