संसारपुर टैरस में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, पंजाब-हिमाचल के 2 युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया 

पुलिस जिला देहरा के संसारपुर टैरस थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दो युवकों को 3.58 ग्राम चिट्टे (हैरोइन) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि 1 मई को पुलिस चौकी से थाना का दर्जा प्राप्त करने के बाद यह पहला मादक पदार्थ तस्करी का मामला है, जिसे पुलिस ने तत्परता से अंजाम तक पहुंचाया है।

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार के बोल 

डीएसपी डाडासीबा राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि थाना प्रभारी संजय शर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम बीबीएमबी रोड से वर्कशॉप रोड की ओर नियमित गश्त पर थी।

इस दौरान 2 युवक बाइक पर आते दिखाई दिए, लेकिन पुलिस को देखकर घबरा गए और बाइक मोड़कर भागने लगे। भागने के दौरान उन्होंने रास्ते में झाड़ियों की ओर कुछ फैंक दिया, जिससे पुलिस को उनकी गतिविधि पर और अधिक संदेह हुआ।

पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए पीछा कर दोनों युवकों को मौके पर ही दबोच लिया। झाड़ियों की तलाशी लेने पर पुलिस को वहां से चिट्टा बरामद हुआ।

गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान गौरव निवासी संसारपुर टैरस और प्रिंस निवासी तलवाड़ा (जिला होशियारपुर, पंजाब) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि गौरव के खिलाफ पंजाब में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

डीएसपी राजकुमार ने कहा कि पुलिस क्षेत्र में नशा तस्करों पर सख्ती से नकेल कसने को तैयार है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक तेज किया जाएगा और जो भी नशा तस्करी में लिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...