संत निरंकारी मंडल स्वारघाट के सेवादारों ने बलियां झील और आसपास में की सफाई

--Advertisement--

Image

स्वारघाट- सुभाष चंदेल

संत निरंकारी मंडल ब्रांच स्वारघाट के सेवादारों ने स्वारघाट की बलियां झील में विगत कई वर्षों से गिरे हुए पेड़ पौधों के तने पत्ते हटाकर झील को साफ सुथरा किया।

साथ ही झील के साथ-साथ उगी हुई जंगली घास और अन्य झाड़ियां जो सड़कर बदबू पैदा कर रही थी, उनको भी साफ करके झील को चकाचक किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु झील के साथ लगती खाली जमीन के ऊपर पीपल के कई पौधे रोपे।

संत निरंकारी मंडल के यह सेवादार समाज सेवा के अन्य कई सराहनीय कार्य समय समय पर करते रहते हैं। आज कोरोना महामारी के कारण बहुत दिनों के बाद सेवादारों में सेवा का उत्साह देखते ही बनता था।

इस सेवा के दौरान सभी सेवादारों नें कोविड प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा। स्थानीय ब्रांच स्वारघाट के संयोजक राम कृष्ण ठाकुर के मार्गदर्शन में सारा सेवाकार्य किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...