
कुल्लू – मनदीप सिंह ढांग
आज संत कबीर दास के जन्म उत्सव के अवसर पर कार सेवा दल संस्था द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल में दाखिल मरीजों व तमीदारों को दूध के साथ फ्रूट की सेवा की गई।
कबीर दास जिन्होंने समाज में फैले कर्मकांड , वहम-भरम, बुराई, उच्च -नीच, जात – पात , आदि के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। भगत कबीर की वाणी धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब में भी अंकित है।
कबीर के दोहों को आज भी मानव जीवन के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। स्कूली बच्चों किताबों में भी कबीर को याद किया जाता है। इस महान संत के पावन दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को कार सेवा दल संस्था की तरफ से हार्दिक बधाई।
