बिलासपुर, सुभाष
हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में 11 दिन तक चला शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हो गया ।आज इस महायज्ञ की पूर्ण आहोती पड़ी।
पूर्ण होती के उपलक्ष्य पर बाहर प्रदेशों से आए श्रद्धालुओं स्थानीय पुजारियों मंदिर न्यास के कर्मचारियों ने भाग लिया।
मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के सहयोग से हर वर्ष शिवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है जिस में शिव महापुराण की कथा और भजन संध्या का आयोजन किया जाता है।11 दिन तक चले इस आयोजन के उपलक्ष्य पर आज हवन किया गया और पूर्णाहुति डाली गई
इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया
स्थानीय पुजारी आनंद गोपाल चंडी शर्मा ने बताया कि यह आयोजन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से किया गया और विश्व कल्याण हेतु भाईचारे हेतु और महामारी निवारण हेतु यह यज्ञ किया गया जो कि सफलता पूर्ण संपन्न हुआ है।