
बिलासपुर, सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी में कल से मंदिर बंद हो जाएंगे प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों पर स्थानीय पुजारी वर्ग व्यापारी वर्ग दुकानदार और श्रद्धालुओं ने सरकार से मांग की है की मंदिरों के बंद करने के फैसले पर सरकार पुनर्विचार करें, नहीं तो उनके रोजी-रोटी के लाले पड़ जाएंगे उनके बच्चे भूखे मरने पर बिब्स हो जाएंगे।
क्योंकि बाकी शहरों में तो बाजार खुले रहने से रोजी-रोटी चलती रहेगी लेकिन इस धार्मिक स्थल पर सिर्फ रोजगार श्रद्धालुओं के द्वारा ही चलता है। अगर श्रद्धालु नहीं आएंगे तो पूरे बाजार बंद हो जाएंगे जिससे हजारों लोगों का कारोबार ठप हो जाएगा।
हालांकि पिछले बार भी दुकानदारों को टैक्सी ड्राइवर बसों के बस ऑपरेटर सभी को लॉकडाउन के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा था। लेकिन अगर इस बार मंदिर बंद होते हैं तो उन्हें भूखे मरने पर विवश होना पड़ेगा। सभी लोगों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मंदिरों को खुला रखा जाए और सरकारी s.o.p. के मुताबिक श्रद्धालुओं को कोविड़ रिपोर्ट लेकर मंदिर आने की अनुमति दी जाए।
