श्रीमद् भागवत कथा तृतीय दिवस

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा खलीनी,शिमला में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तृतीय दिवस का शुभारम्भ विधिवत पूजन से हुआ जिसमें हिमफैड चेयरमैन गणेश दत्त एवम रोशन ठाकुर के परिवार ने हिस्सा लिया।

कथा वाचन करते हुए श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री भाग्यश्री भारती जी ने भगत प्रह्लाद की गाथा का व्याख्यान करते हुए बताया कि भक्त प्रह्लाद ने ईश्वर भक्ति के सम्मुख अपने पिता हिरण्यकशिपु द्वारा दिए जाने वाले नाना प्रकार की यातनाओं की परवाह नहीं की तथा कोई भी प्रलोभन एवं बाधा उसको भक्ति मार्ग से विचलित नहीं कर पाई।

उसे मारने की हिरण्यकशिपु ने हर संभव कोशिश की।साध्वी जी ने बताया कि मुश्किल से मुश्किल घड़ी में भी भक्त कभी भी घबराता नहीं है और धैर्य नहीं छोड़ता। क्योंकि भक्त चिंता नहीं सदा चिंतन करता है और जो ईश्वर का चिंतन करता है वह स्वत ही चिंता से मुक्त हो जाता है।

भगवान श्री कृष्ण श्रीमद् भागवत कथा में कहते हैं कि जो भक्त ईश्वर को अनन्य भाव से भजते हैं उसका योगक्षेम स्वयं भगवान वहन करते हैं। परंतु ईश्वर का चिंतन तभी होगा जब हमारे अंदर ईश्वर के प्रति भाव होंगे। भक्त प्रह्लाद ने महर्षि नारद जी की कृपा से परमात्मा को अपने भीतर में जाना था जिससे उसका ईश्वर पर अटूट विश्वास था।इसलिए इतने कष्टों के आने पर भी वह घबराए नहीं।

अपने भक्त की लाज रखने के लिए श्री हरि को नरसिंह अवतार धारण करना पड़ा।इसलिए आज हमें भी ईश्वर को जानने के लिए नारद जी के समान तत्वदर्शी ज्ञानी महापुरुष की शरण में जाकर उनकी कृपा से ईश्वर के तत्व स्वरूप का दर्शन कर उनके मार्गदर्शन में चलना होगा।

तभी हम भी प्रभु के प्रिय बन पाएंगे। कथा श्रवण करने के लिए कैप्टन रामेश्वर सिंह ठाकुर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती विजय ठाकुर,अतिरिक्त महाधिवक्ता शिवपाल मन्हास,एडवोकेट आदर्श वशिष्ठ,एडवोकेट भुवनेश शर्मा,डॉक्टर अश्वनी सूद,डॉ रजनीश आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कथा में साध्वी शुभा नंदा भारती,साध्वी हरी अर्चना भारती,साध्वी सतेंदर भारती, साध्वी यशा भारती और साध्वी दीपाली भारती ने सुमधुर भजनों का गायन किया।कथा का विराम प्रभु की मंगल आरती के साथ किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...