श्रीनगर में देश के लिए कुर्बान हुआ हिमाचल का 28 वर्षीय जवान दिलावर खान

--Advertisement--

श्रीनगर में देश के लिए कुर्बान हुआ हिमाचल का 28 वर्षीय जवान दिलावर खान

ऊना – अमित शर्मा                                                    

श्रीनगर के समीप आतंकवादियों के साथ बुधवार तड़के हुई मुठभेड़ में ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल के सेना के जवान नायक (गनर) दिलावर खान शहीद हो गए। बंगाणा के घरवासड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय दिलावर की पार्थिव देह गुरुवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक ले. कर्नल(रि.) एसके कालिया ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार (25 जुलाई) को शहीद दिलावर खान के पैतृक गांव घरवासड़ा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुस्लिम विधि से उनकी अंत्येष्टि की जाएगी।

बता दें, मार्च, 1996 को जन्मे दिलावर 20 दिसंबर 2014 को सेना में भर्ती हुए थे। वीर सैनिक दिलावर खान की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समेत सारी कैबिनेट, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, ऊना के उपायुक्त जतिन लाल समेत ऊना जिले के सभी अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  सभी प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत पीड़ा का क्षण है क्योंकि हमने प्रदेश का बेटा खोया है। भारत माता की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध उनका यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला: चालान से नहीं सुधरे तो ट्रैफिक संभालने में लगाए जाएंगे, पुलिस ने शुरू की नई पहल

धर्मशाला - हिमखबर डेस्क  पर्यटन नगरी धर्मशाला में यातायात नियमों...

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पार्वती नदी में गिरी कार, 26 वर्षीय युवक की मौत

हिमखबर डेस्क  जिला कुल्लू के भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शुक्रवार को...

एटीसी शाहपुर नवाचार को दे रहा बढ़ावा: केवल सिंह पठानियां

बोले.... बच्चे स्कूल की कक्षा से बाहर निकलकर प्रकृति...

एचपीयू में खूनी झड़प; कईयों के फूटे सिर, एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे

विश्वविद्यालय परिसर में एबीवीपी-एसएफआई कार्यकर्ताओं में चले लात-घूंसे, अफरा-तफरी...