श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांग रही कांग्रेस : रणधीर शर्मा

--Advertisement--

Image

मंडी-नरेश कुमार

भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने मंडी में प्रेस कर वार्ता कर कांग्रेस पार्टी पर 5 आरोप लगाए हैं। रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को भड़का कर श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांग रही है और राजनीति में परिवारवाद को बढ़ावा देकर आम कार्यकर्ताओं का अपमान कर रही है। तीसरा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं किया है।

विधायक विक्रमादित्य द्वारा यह कहना कि भाजपा समर्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को चुन चुन कर पटकेंगे। हिमाचल की संस्कृति का गौरव नाटी का अपमान करती है और मंच पर बड़ी बड़ी गालियां देती है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा नेताओं पर मनगढ़ंत आरोप लगाने से बाज नहीं आती है।

पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण यह सब वृद्धि हुई है और आने वाले समय में भाजपा पेट्रोलियम पदार्थों के ऊपर जीएसटी लगा सकती है, लेकिन वहां भी कांग्रेस शासित राज्य इसका विरोध कर रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...