श्याम भगत नेगी या तिवारी, हिमाचल का नया DGP कौन?

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

विमल नेगी केस सीबीआई को जाने के साथ ही नए डीजीपी को लेकर रेस शुरू हो गई है। मुख्य सचिव ने इस पद के लिए नया पैनल मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है। इसमें सबसे सीनियर आईपीएस श्याम भगत नेगी का नाम भी है।

1991 बैच के आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी अभी भारत सरकार में डेपुटेशन पर हैं और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव में पद पर तैनात हैं। गृह विभाग ने डीजी रैंक में मौजूद सभी अफसरों के नाम आगे भेज दिए हैं, लेकिन इनमें से सिर्फ दो अफसरों की कंसेंट फाइल पर लगी है, जिनमें से एक श्याम भगत नेगी भी हैं। इसलिए इन्हें अब तगड़ा दावेदार माना जा रहा है।

नेगी के अलावा 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक तिवारी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल के नामों पर भी विचार हो सकता है। अब प्रदेश सरकार संघ लोक सेवा आयोग के साथ मिलकर नए डीजीपी को लेकर अंतिम फैसला लेगी।

इस तीनों आईपीएस अधिकारियों में से हिमाचल में अभी 1993 बैच के अशोक तिवारी ही राज्य में हैं। साल 1990 बैच के श्याम भगत नेगी और 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश अग्रवाल अभी केंद्रीय प्रतिनियुक्ती पर हैं।

वैसे श्याम भगत नेगी से सीनियर तपन कुमार डेका और एसआर ओझा हैं। डेका को अभी आईबी में एक्सटेंशन मिल गई है और एसआर ओझा चार दिन बाद यानी 31 मई को रिटायर होंगे। जबकि आईपीएस अधिकारी श्याम भगत नेगी 31 मार्च 2026 को रिटायर होंगे।

ऐसे में प्रदेश सरकार अगर श्याम भगत नेगी को डीजीपी बनाती है तो वह 10 महीने तक प्रदेश के डीजीपी रहेंगे। वर्तमान डीजीपी डॉक्टर अतुल वर्मा भी 31 मई को रिटायर हो रहे हैं। इनको सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 2 साल का कार्यकाल देने के लिए एक फाइल चल रही थी, जिस पर कोई फैसला नहीं हो पाया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...