
व्यूरो – रिपोर्ट
शनिवार सुबह करीब सात बजे कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कार्य में लगी गाबर कम्पनी के जकातखाना साइट कार्यालय की कम्प्यूटर लैब में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग भडक़ गई।
हालांकि करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक लैब में रखा गया सामान, कम्प्यूटर, फर्नीचर, कागजी रिकार्ड सहित अन्य सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
आगजनी की इस घटना में कंपनी को करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। आगजनी की घटना की सुचना मिलने के बाद पुलिस थाना स्वारघाट की टीम भी मौके पर पहुंची और टीम द्वारा आगामी कारवाई शुरू कर दी गई है।
