शिव मंदिर काठगढ़ इंदौरा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

प्राचीन एवं ऐतिहासिक शिव मंदिर काठगढ़, इंदौरा में तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्रि पर्व जोकि 7 मार्च से 9 मार्च को मनाया जा रहा है की संपूर्ण तैयारियां हो गई है। जिसमें श्रद्धालु भक्तो की सुविधा के लिए सुलभ एवम व्यवस्थित ढंग से दर्शन करवाना, लंगर, ठहरने, पानी इत्यादि व्यवस्था कर दी गई है।

इसके इलावा दानी सज्जनों द्वारा इंदौरा से मंदिर तक व मंदिर से मिरथल, पंजाब, तक भक्तो के लिए विभिन्न प्रकार के लंगर भी लगाए गए हैं। 7 मार्च को मेले का उद्घाटन स्थानीय विधायक मलेंदर राजन द्वारा 12 बजे के बाद किया जायेगा। तथा समापन समारोह के मुख्य अतिथि यादविंदर गोमा आयुष एवम युवा खेल मंत्री होंगे।

उद्घाटन समारोह पर संस्कृति कार्यक्रम के साथ साथ, धार्मिक प्रस्तुतियां तथा मेधावी छात्र वृति प्रतियोगिता में अव्वल रहे बच्चों को समानित भी किया जाएगा।

सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच जी ने कहा की इस तीन दिवसीय जिला स्तरीय महाशिवरात्री महोत्सव को सुचारू रूप से कामयाव करवाने के लिए समस्त प्रभू प्रेमी सभा का सहयोग करें सभा के प्रेस सचिव सुरिंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि शिव मंदिर, श्री राम मंदिर, शनीदेव मंदिर तथा मंदिर परिसर में पार्क भव्य श्रृंगार किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...