शिमला में भरभरा कर गिरी निर्माणाधीन टनल, बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                                                                                 

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मंगलवार सुबह एक बड़ी घटना पेश आई है। परवाणू से शिमला के लिए निर्माणाधीन फोरलेन परियोजना के अंतर्गत संजौली के चलौंठी में स्थित टिटरी टनल अचानक भरभराकर गिर गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार शाम से ही यहां पत्थर और मिट्टी गिरने की शुरूआत हो गई थी, जिसके बाद टनल में काम कर रहे सभी कर्मचारियों और मशीनरी को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया था।

बता दें कि शिमला में इन दिनों टनल निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसमें मल्याणा से चलौंठी तक के फोरलेन की टनल शामिल हैं। हैलीपेड के समीप बन रही टनल के गिरने से लोगों में डर और चिंता का माहौल है। प्रशासन स्थिति की समीक्षा कर रहा है और सुरक्षा उपायों को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

एनएचएआई प्रोजैक्ट मैनेजर अचल जिंदल के बोल

एनएचएआई के प्रोजैक्ट मैनेजर अचल जिंदल ने बताया कि जहां टनल का पोर्टल बन रहा था, वहां मलबा डंप हो गया था। पोर्टल को मजबूत करने का काम चल रहा था लेकिन तेज बारिश में टनल के पोर्टल पर लैंडस्लाइड हो गया और ये घटना पेश आई। फिलहाल घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। राहत कार्यों के लिए टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान” शिविर

20 मार्च को द्रोणाचार्य कॉलेज में लगेगा “रक्त महादान”...

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...