शिमला में बसों के जरिए चिट्टे की तस्करी, ठियोग के पास पकड़ी 19.70 ग्राम खेप, सिरिंज भी बरामद

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

चिट्टा माफिया तस्करी के नए नए तरीके अपना रहा है। पहले जहां लक्जरी गाडिय़ों में चिट्टे की खेप सप्लाई के मामले सामने आते थे, वहीं अब चिट्टा माफिया बसों में चिट्टे की तस्करी करने में जुटा है। शिमला पुलिस आए दिन बसों में सवार यात्रियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर रही है।

एक सप्ताह में शिमला पुलिस ने बसों में सवार तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किा है। पुलिस ने चिट्टा माफिया पर पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने कार्रवाई से चिट्टा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस ने वीरवार मध्य रात्री को ठियोग के प्रेमघाट में पुलिस की एसआईयू टीम ने शिमला की ओर से आ रही एक बस को रोक कर चेक किया तो बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 19.70 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस की पूछताछ में चिट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस की एसआईयू टीम के पुलिस कर्मी वीरवार देर रात को प्रेमघाट ठियोग के पास गश्त व ट्रैफिक चैकिंग पर मौजूद थे तो शिमला की ओर से आ रही एक एचआरटीसी बस को चेकिंग के लिए रोका गया।

बस की चेकिंग के दौरान बस में सावर सुमेश वर्मा निवासी गांव बयाल तहसील निरमंड जिला कुल्लु के कब्जे से एक सिरिंज और 19.70 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।

उधर, एसपी मोनिका भुटुंगरू का कहना है कि पुलिस शहर में चिट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि वीरवार देर रात ठियोग के पास एक व्यक्ति को एक सिरिंज और 19.70 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मोनिका भुटुंगरू ने लोगों से अपील की है कि अगर कहीं पर नशे का कारोबार चल रहा है कि तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...