शिमला में छात्रा के साथ हैवानियत, जंगल में ले जाकर किया रेप, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

--Advertisement--

Image

शिमला – नितिश पठानियां

राजधानी शिमला के ठियोग में एक छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले छात्रा को अपनी कार में लिफ्ट दी, फिर जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए टीम भेजी है।

पीड़िता ने अपने परिजनों को सुनाई घटना के अनुसार वह 6 मार्च को स्कूल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी को देख लिया और उसे कार में लिफ्ट दे दी। कुछ दूर जाने के बाद वह उसे जंगल में ले गया जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठियोग थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तमाम सबूत जुटा लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें भेजी गई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...