शिमला में आपदा प्रभावित परिवारों से मिलीं प्रियंका, बोलीं- हर संभव मदद करे केंद्र सरकार

--Advertisement--

प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है। बिल्कुल भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए।

शिमला – नितिश पठानियां

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह 9:00 बजे शिमला शहर के आपदा प्रभावित वार्डों का दौरा करने पहुंची। प्रियंका ने समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर उनका दुख दर्द बांटा।

प्रियंका ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करें। प्रदेश में यह न देखा जाए कि यहां कांग्रेस की सरकार है। बिल्कुल भी राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। केंद्र को हर संभव मदद करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे। समरहिल के शिव बावड़ी क्षेत्र में 21 लोगों की मलबे में दबने से मौत हो गई थी।

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले पुलिस ने समरहिल में येलो लाइन में खड़ी की गईं गाड़ियों के चालान काटे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका 15 सितंबर को सोलन होते हुए नई दिल्ली वापस जाएंगी।
सोलन में भी प्रियंका आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों से मिलेंगी। हालांकि प्रियंका ने मंगलवार को ही सोलन जाना था, लेकिन खराब मौसम और धुंध की वजह से नहीं जा पाईं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता रजत पदक

नॉर्थ इंडिया पावरलिफ्टिंग 2026 में सोहबित राजपूत ने जीता...

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...