शिमला में अचानक बिगड़ी सोनिया गांधी की तबीयत, IGMC में कराया गया भर्ती

--Advertisement--

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, IGMC में भर्ती, सोनिया गांधी का एमआरआई और मेडिकल जांच जारी।

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी का एमआरआई कराया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी थोड़ी देर में IGMC पहुंच सकते हैं। सोनिया गांधी हाल ही में शिमला में कुछ दिनों के विश्राम के लिए आई थीं। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से पार्टी में भी हलचल मच गई है।

बता दें, सोनिया गांधी बीते सोमवार को छुट्टियां मनाने शिमला पहुंच थीं। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।

पिछले चार-पांच वर्षों में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत कई बार खराब हुई है और उन्हें विभिन्न स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। सोनिया गांधी लंबे समय से श्वसन संबंधी समस्याओं और पोस्ट-कोविड जटिलताओं से पीड़ित रही हैं।

साल 2022 में उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ और वायरल फीवर के चलते भर्ती कराया गया था। इसके बाद जून 2022 में कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दोबारा भर्ती कराना पड़ा। सितंबर 2022 में भी उन्हें स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली के अस्पताल में एडमिट किया गया।

उनकी मेडिकल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नियमित चेकअप और इलाज चलता रहा है। उम्र बढ़ने के साथ उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस पार्टी हमेशा सतर्क रही है और हर बार उनके इलाज के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी अस्पताल में मौजूद रहते हैं। हालिया शिमला दौरे में भी विश्राम के इरादे से वह पहुंची थीं, जहां उनकी तबीयत दोबारा बिगड़ गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों के लिए आवेदन 16 जनवरी तक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शनिवार...

भारत व साऊथ अफ्रीका टी-20 मैच की सस्ती टिकटें बिकीं, मैच को लेकर दिल्ली से गग्गल हवाई सफर भी हुआ महंगा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला के अंतर्राष्ट्रीय किक्रेट स्टेडियम में 14 दिसम्बर...