शिमला पहुंचे आनंद शर्मा, बोले- इस्‍तीफा क्‍यों दिया यह पार्टी के अंदर की बात, जीत के लिए अनुभव और जोश का दिया मंत्र

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा क्यों दिया, यह मेरे और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच का मामला है। मैंने उन्हें पूरी वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया है। यह पार्टी के अंदर की बात है, इसे सावर्जनिक नहीं किया जा सकता।

शिमला पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा मैं कांग्रेस का कट्टर समर्थक हूं और पिछले 51 वर्ष कांग्रेस को समर्पित किए हैं। उम्र के इस पड़ाव में अब मैं पार्टी का साथ नहीं छोड़ सकता। आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश में पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक सोच से निर्णय लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है, जब सभी निर्णय लेंगे तो आगे बढ़ सकेंगे।

हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आनंद शर्मा ने कहा वरिष्ठ जनों का अनुभव और युवाओं का जोश जब एक साथ चलेगा तो कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में कुछ चीजें हुई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थीं। लेकिन राजनीतिक दलों में ऐसा होता रहता है। हिमाचल प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव में प्रचार करेंगे।

आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में कम-बैक करेगी। इसके लिए उन्होंने अनुभव और युवाओं के जोश दोनों को जरूरी बताया। उनका इशारा पार्टी में अनुभवी नेताओं को साथ लेकर चलने की ओर दिखा। आनंद शर्मा ने कहा 51 साल उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित किए हैं। अब जीवन के सांयकाल में आकर कांग्रेस को छोड़ने का सोच भी नहीं सकते।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नड्डा से अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए उन्होंने नड्डा से मुलाकात की। हिमाचल एक छोटा सा राज्य है, यदि यहां से कोई उच्च पद पर पहुंचता है तो गर्व की बात है। हमारे संस्कार यह बताते हैं कि अपने लोगों के साथ मिलें।

उन्होंने कहा मैंने राजनीति में वह समय भी देखा है जब आपसी मतभेद के बावजूद डिबेट में हिस्सा लेते हैं। इससे पहले शिमला पहुंचने पर आनंद शर्मा के कांग्रेस समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने शिमलावासियों के प्यार, स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...