शिमला पहुंची छात्र सत्याग्रह यात्रा, भर्ती प्रक्रिया लटकने पर प्रदेश के युवाओं में रोष

--Advertisement--

Image

शिमला, 18 मार्च – नितिश पठानियां

JOA (IT) का पेपर लीक होने के बाद सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को बंद किया है, जिससे तमाम भर्तियां लटक गई है। भर्ती प्रक्रिया बंद होने से बेरोजगार छात्रों में खासा रोष है।

इसी को लेकर बेरोजगार छात्रों ने हमीरपुर से 15 मार्च को छात्र सत्याग्रह यात्रा शुरू की है जो शनिवार को शिमला पहुंच गई है। बेरोजगार छात्र चयन आयोग हमीरपुर को बहाल करके लटकी भर्तियों को शुरू करने की मांग कर रहे हैं।

बेरोजगार छात्रों ने बताया कि हमीरपुर चयन आयोग बंद करने के बाद से उनकी तमाम भर्ती लटक गई है, जिससे उनका भविष्य अधर में है।
अगर चयन आयोग हमीरपुर में पेपर लीक हो रहे थे तो उसमें संलिप्त दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए थी न कि आयोग को बंद करना चाहिए था।
सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद सरकार ने इसके विपरीत निर्णय करते हुए तमाम तरह की भर्तियों को रोक दिया है, जिससे बेरोजगार खासे हताशा में है।
सरकार ने अगर भर्तियों को शीघ्र शुरू नहीं किया तो कांग्रेस हाईकमान तक इसकी शिकायत की जाएगी। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस को इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...