शिमला-धर्मशाला हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

राष्ट्रीय उच्च मार्ग-103 (शिमला-धर्मशाला) पर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक स्कूटी को करीब सौ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार हेमराज पुत्र संत राम, निवासी गांव दखयूत निचला, गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक सहायता पहुंची, तब तक हेमराज की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल हादसे के सही कारणों की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...