शिमला के जाखू मंदिर में हनुमान जयंती पर चढ़ाया गया डेढ़ क्विंटल का रोट

--Advertisement--

शिमला, 6 अप्रैल – नितिश पठानियां

हिंदू धर्म में चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन राम भक्त, पवन पुत्र हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। देशभर में आज हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाई जाती है।

हनुमान जयंती को पवन पुत्र के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। देशभर में भगवान हनुमान के हजारों मंदिर हैं, लेकिन हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला जाखू में बना भगवान हनुमान का मंदिर बेहद ऐतिहासिक होने के साथ भक्तों की आस्था का प्रतीक है।

राजधानी शिमला के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में हनुमान जयंती पर डेढ़ क्विंटल का रोट चढ़ाया गया। जाखू मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपनी धर्म पत्नी के साथ मंदिर में पूजा अर्चना की।

मंदिर के मुख्य पुजारी वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि हनुमान जयंती पर जयंती पर सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। जिसके बाद हनुमान जी का श्रृंगार दिल्ली से मंगवाए कमल, जैस्मीन और गुलाब के फूलों से किया गया। वहीं जाखू मंदिर में सुबह हवन भी किया गया, जिसमें शिमला शहरी विधायक हरीश जनार्था ने हवन में आहुतियां डाली।

इस अवसर पर मानस संकीर्तन मंडल की ओर से सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। उन्होंने कहा कि हिमालय की ओर जाते हुए भगवान हनुमान की नजर राम नाम जपते हुए ऋषि यक्ष पर पड़ी। इस पर हनुमान यहां रुककर ऋषि यक्ष के साथ भेंट की और आराम किया।

भगवान हनुमान ने वापस लौटते हुए ऋषि यक्ष से भेंट करने का वादा किया, लेकिन वापस लौटते समय भगवान हनुमान को देरी हो गई। समय के अभाव में भगवान हनुमान छोटे मार्ग से चले गए। ऋषि यक्ष भगवान हनुमान के न आने से व्याकुल हो उठे। ऋषि यक्ष के व्याकुल होने से भगवान हनुमान इस स्थान पर स्वयंभू मूर्ति के रूप में प्रकट हुए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...