प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति का गठन कर दिया है।
शिमला – नितिश पठानियां
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों के लिए घोषणापत्र समिति का गठन कर दिया है।
कांग्रेस महासचिव अमित पाल सिंह ने बताया है कि आठ सदस्यीय कमेटी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रमीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अतिरिक्त ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया व गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा शामिल किए गए हैं।
युवा इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने युवा इंटक की राज्य कार्यकारणी की घोषित