
भलाड – शिबू ठाकुर
भलाड शिबू ठाकुर राजकीय प्राथमिक पाठशाला भलाड की छात्रा कनक ने पांचवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में ब्लांक स्तर पर 200 मे 195 अंक लेकर ब्लाक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।
इसी पाठशाला की मानवी चौधरी ने 200 में से 187 नव्या चौधरी 200 मे से 186 अक्षरा 200 में से 185 अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया है। जिससे पूरे इलाके में खुशी की लहर है।
पूरे ब्लाक में प्रथम स्थान हासिल करने पर एसएमसी प्रधान अनीता देवी व ग्राम पंचायत भलाड के प्रधान मंगल सिंह ने सभी बच्चों व अध्यापकों को बहुत बहुत बधाई दी।
प्रधान मंगल सिंह ने कहा कि इसका सारा श्रेय स्कूल के मुख्य शिक्षक संजीव कुमार को जाता। जिन्होंने कोरोना काल में भी बच्चों की ओनलाइन पढ़ाई में भी काफी ध्यान रखा और स्कूल को एक मॉडल स्कूल बनाया है।
मुख्य शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि हमने आगामी सत्र की पाठशाला में बच्चों की एडमिशन शुरू कर दी है ताकि इलाके के छोटे – छोटे बच्चों को पढ़ाई का फायदा मिल सके।
